G-KBRGW2NTQN उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री को मिली जमानत – Devbhoomi Samvad

उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री को मिली जमानत

देहरादून । 26 जनवरी को रायपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय को आज अदालत ने जमानत दे दी है। श्री उपाध्याय ने खुद पर झूठा मुकदमा दर्ज किए जाने की बात कही है। उत्तराखण्ड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय प्रवक्ता संजय क्षेत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 जनवरी को उत्तराखंड क्रांति दल केक केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जय प्रकाश उपाध्याय एवं अन्य 16 उक्रांद कार्यकर्ताओं पर पुराना बस अड्डा गांधी रोड की जीटीएम बिल्डर्स को आवंटन करने के विरोध करने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है। जयप्रकाश उपाध्याय को आज न्यायालय से जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *