G-KBRGW2NTQN लाल किले पर झंडा लगाने वाला जुगराज पंजाब का रहने वाला – Devbhoomi Samvad

लाल किले पर झंडा लगाने वाला जुगराज पंजाब का रहने वाला

नई दिल्ली। दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर झंडा लगाने वाला युवक जुगराज सिंह पंजाब के तरनतारन के गांव तारा सिंह का रहने वाला है। जुगराज सिंह मैट्रिक पास है। 24 जनवरी को गांव से दो ट्रैक्टर ट्रालियां किसान आंदोलन के लिए दिल्ली रवाना हुई थीं। जुगराज सिंह भी उनके साथ दिल्ली गया था। 26 जनवरी को टीवी पर खबर देखकर हैरानी हुई कि लाल किले पर झंडा लगाने वाला युवक जुगराज सिंह उन्हीं के गांव का है। 26 जनवरी की रात को दस बजे पुलिस की टीम जुगराज सिंह के घर पहुंची थी और परिवार से पूछताछ भी की थी। जुगराज के दादा महिल सिंह ने बताया कि परिवार के पास दो एकड़ जमीन है। तीन भैंसें और एक गाय भी है। ट्रैक्टर कई साल से खराब पड़ा है। परिवार पर चार लाख का कर्ज भी है। उसकी दादी गुरचरण कौर ने कहा कि जुगराज गांव के गुरुद्वारों में निशान साहिब पर चोला साहिब चढ़ाने की सेवा करता था। गांव में छह गुरुद्वारा साहिब हैं। यहां पर निशान साहिब पर जब भी चोला साहिब चढ़ाना होता था तो जुगराज सिंह ही यह काम करता था। उसने जोश में आकर दिल्ली के लाल किले पर झंडा चढ़ा दिया होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *