G-KBRGW2NTQN एक कार्यकर्ता पांच महिलाओं को साथ लाए : लक्ष्मी – Devbhoomi Samvad

एक कार्यकर्ता पांच महिलाओं को साथ लाए : लक्ष्मी

देहरादून। लक्ष्मी राणा ने शुक्रवार को राजीव भवन 21 राजपुर रोड पर महानगर महिला कांग्रेस देहरादून पदाधिकारियों के साथ बैठक की।  बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, महानगर महिला कांग्रेस देहरादून, ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी सुश्री लक्ष्मी राणा ने आह्वान किया कि कांग्रेस में जितनी भी महिला कार्यकर्ता हैं वह अपने साथ कम से कम पांच नई महिलाओं को कांग्रेस में लाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव सिर पर हैं और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए महिलाओं को एडी-चोटी का जोर लगाना है। सुश्री राणा ने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए इस बात जनता के पास प्र्याप्त कारण हैं। भाजपा नेताओं ने जनता के साथ जो वायदे किए थे उनमें एक भी वायदा वह पूरा नहीं कर पाये हैं। भाजपा के सांसद पिछले सात सालों से अपने क्षेत्रों में दिखाई नहीं दिए विकास के कार्य करना तो दूर की बात है। भाजपा के विधायक खुद अपने मुंह से कह रहे हैं कि उनको क्षेत्र में काम करने के लिए रूपया ही नहीं मिला। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान से लेकर विधायक तक पहाड़ पर विकास के नाम एक किमोमीटर सड़क नहीं बना पाये हैं।  कहा कि महिला कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ एंव वार्ड लेवल पर जाकर कार्य करके संगठन को मजबूत करना है। आगामी 2022 के चुनाव को देखते हुए लोगो से सम्पर्क करना है। कांग्रेस की उपलब्धियां जन-जन तक पहुचानी हैं जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी।  सुश्री लक्ष्मी राणा ने कहा कि भाजपा के शासन में मंहगाई अपने चरम पर है तथा आम आदमी का जीना दूभर हो चुका है।  100 दिन में मंहगाई कम करने का वायदा करने वाली मोदी सरकार ने मंहगाई से देश की जनता का बुरा हाल कर दिया। बढ़ती मंहगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ खडी होकर सरकार की नीतियों का विरोध करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *