G-KBRGW2NTQN जन्मदिन की पार्टी में चली गोली मचा हड़कंप – Devbhoomi Samvad

जन्मदिन की पार्टी में चली गोली मचा हड़कंप

देहरादून। प्रेम नगर थाना क्षेत्र में कानून की पढ़ाई करने वाले छात्र ने बर्थडे पार्टी में गोली चला दी। गोली चलने से मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कई विद्यार्थियों से पूछताछ की तथा दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक रूप से पुलिस ने बताया कि बर्थडे में शामिल दो विद्यार्थियों के बीच पहले से विवाद था। प्रेमनगर में लिवइन रिलेशन में रह रही युवती की बर्थडे पार्टी में चार युवकों के बीच झगड़ा हो गया। मारपीट के बीच दो युवकों ने तमंचे से फायर झोंक दी। गनीमत रही कि फायरिंग से कोई अनहोनी नहीं हुई। पुलिस ने ला की पढ़ाई और ईंट भट्ठा चला रहे दो यवकों को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमनगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात एक बजे साईलोक कलोनी झाझरा में कुछ लोग लड़ाई झगड़ा कर फायर कर रहे हैं। इस सूचना पर चीता कर्मचारिगणों व जोनल अधिकारी मौके पर गए तो मौके पर अरमान पुत्र मेघराज निवासी रामपुर मनिहारान सहारनपुर उत्तर प्रदेश मिला। जिसके द्वारा पूछताछ पर बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ साई लोक कलोनी अपार्टमेंट में जन्मदिवस मना रहा था। इसी बीच रोहन व विजयंत अपार्टमेंट में आये। रोहन ने जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट और गाली गलौज करने लगे। इसी दौरान तमंचा निकाल कर फायर कर दिया। फायर करने के बाद रोहन व विजयन्त अपनी सफारी गाड़ी लेकर भाग गए। घटना के संबंध में अरमान के द्वारा थाने पर लिखित तहरीर दी जिसके आधार पर थाना प्रेमनगर ने मुकदमा दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *