G-KBRGW2NTQN परिवहन निगम को मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किये 25 करोड़ – Devbhoomi Samvad

परिवहन निगम को मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किये 25 करोड़

देहरादून। परिवहन निगम कर्मचारियो के वेतन का संकट जल्द दूर करने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने परिवहन निगम के लिए 24.72 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण और पेयजल एवं स्वच्छता सहित विभन्नि योजनाओं के लिए करोड़ों की धनराशि स्वीकृत की है। बजट के अभाव में रोडवेज कर्मचारियों को कई माह से वेतन नहीं मिल पा रहा है। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम को पर्वतीय क्षेत्रों में संचालित निगम की बस सेवाओं से होने वाली हानि की प्रतिपूर्ति के लिए 24.72 करोड की धनराशि स्वीकृत कर दी है। इससे निगम प्रबंधक के समक्ष अब वेतन वितरण का संकट समाप्त हो जाएगा। विद्यालयों के निर्माण कायरें के लिए 3.56 करोड़ की धनराशि दी : मुख्यमंत्री ने आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज देवलीखेत,अल्मोड़ा में समेकित प्रयोगशाला के निर्माण के लिए 87.13 लाख की स्वीकृति के साथ ही प्रथम किस्त के रूप में 34.852 लाख स्वीकृत किये हैं। मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज वाण के भवन एवं 4 अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण के लिए 185.32 लाख की धनराशि स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण (पौड़ी गढ़वाल) के भवन निर्माण कायरें के अवशेष कायरें के लिए 48.61 लाख स्वीकृत किये हैं। विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने दी 24.80 करोड़ की स्वीकृति मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र घनसाली के विकास खंड भिलंगना के 2 मोटर मागरे के प्रथम चरण के निर्माण के लिए 24.76 लाख रुपए वित्तीय स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद के कैंट विधानसभा में अनुराग चौक से सीमाद्वार एवं अनुराग चौक से शहीद विवेक गुप्ता चौक तथा अन्य आंतरिक मागरें का सुधारीकरण के लिए स्वीकृति दी है। उन्होंने ऊधम सिंह नगर में अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में सीसी मार्ग बनाये जाने से संबंधित 4 कायरे के लिए 17.11 लाख स्वीकृत किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *