G-KBRGW2NTQN राष्ट्रीय दलों की कठपुतली बनकर रह गया है प्रदेश : कप्रवाण – Devbhoomi Samvad

राष्ट्रीय दलों की कठपुतली बनकर रह गया है प्रदेश : कप्रवाण

रुद्रप्रयाग। सर्वजन स्वराज पार्टी का जिला मुख्यालय में सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती और आने वाले चुनावों पर चर्चा की। नगर पालिका सभागार में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि संरक्षक डा शक्ति शैल कप्रवान ने कहा कि उत्तराखंड भाजपा व कांग्रेस की कठपुतली बनकर रहा गया है। दोनों दल बारी-बारी से यहां की जनता को ठगने का काम कर रहे हैं। अब बदलाव का समय आ गया है, इसलिए हमें मिलकर पार्टी को मजबूती दिलाने का काम करना है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीके पाल ने कहा कि पहाड़ अभी भी अपनी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है। आज जरूरत है तो जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर संघर्ष करना है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रचारक दुर्गा प्रसाद, महिला जिला अध्यक्ष देवेरी देवी, युवा जिला अध्यक्ष नीरज पुरोहित, जिला अध्यक्ष सुनीत चौधरी, उपाध्यक्ष शैलेंद्र बुटोला, विचारक अजय आनंद नेगी, वीर सिंह, मधुर दरमोड़ा, सरोजनी देवी, प्रभादेवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *