G-KBRGW2NTQN फायर ब्रिगेड में महिलाओं की भर्ती के लिए पुलिस ने खाका तैयार – Devbhoomi Samvad

फायर ब्रिगेड में महिलाओं की भर्ती के लिए पुलिस ने खाका तैयार

देहरादून। फायर ब्रिगेड में महिलाओं की भर्ती के लिए पुलिस ने खाका तैयार कर लिया है। महिलाओं को विभाग में भर्ती के लिए 30 प्रतिशत कोटा आरक्षित रहेगा। जल्द ही फायर ब्रिगेड में महिलाएं भी शामिल होंगी। यह बात पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने फायर स्टेशन में निरीक्षण के दौरान कही। डीजीपी ने कहा कि पहाड़ी जिलों में अब बड़े फायर टेंडरों की जगह मध्यम साइज के फायर टेंडर भेजे जाएंगे। पहाड़ों में बड़े फायर टेंडरों के संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि डायल 112 को अब फायर ब्रिगेड से भी जोड़ दिया गया है। अब आग लगने की घटना की जानकारी 112 पर दी जा सकती है। आग लगने से संबंधित सूचनाओं की हर महीने मॉनीटरिंग की जाएगी।मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी डीआइजी फायर और एसएसपी को सौंपी गई है। डीजीपी ने कहा कि इसी साल डोईवाला व त्यूणी में फायर स्टेशन खोले जाएंगे। विभाग में फायरमैन और अग्निशमन अधिकारी द्वितीय की शॉर्टेज है। आगामी होने वाली भर्ती में यह पद भी भरे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *