G-KBRGW2NTQN मैक्स दुर्घटना में ढाई साल कीबच्ची की मौत, सात घायल – Devbhoomi Samvad

मैक्स दुर्घटना में ढाई साल कीबच्ची की मौत, सात घायल

बड़कोट। यमुनोत्री नेशनल हाइवे पर राड़ी के पास पाला में फिसलने से एक मैक्स जीप के दुर्घटनाग्रस्त हो गई,जिससे उसमें सवार एक बच्ची की मौत हो गई है,जबकि 7 अन्य लोग घायल हो गये है। घायल सभी को स्थानीय लोगों तथा 108 कीमद्द से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में उपचार के लिये पंहुचाया गया,जिसमें एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे देहरादून के लिये रेफर किया गया है। वाहन में 10 लोग सवार बताये जा रहे है। रविवार सुबह बड़कोट जाते समय यमुनोत्री हाईवे पर राटी टाप के पास पालामंफिसलने से मैक्स जीपद ुर्घटनाग्रस्त हो गई,जिससे उसमें सवार नैना पुत्री अनोद सिंह उम्र ढाई वर्ष वनिवासी भंकोली उत्तरकाशी मृत्यु हो गई,जबकि प्रियंका राणा पत्नी अनोद सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी भंकोली, विनीता पत्नि पदम रमोल उम्र 37 वर्ष निवासी ज्ञानसू, सोबन राणा पुत्र अमर सिंह उम्र 54 वर्ष निवासी मोरगी चिन्यालीसौड़, भजन सिंह पुत्र तारा सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी ज्ञानसू उत्तरकाशी, सीता देवी पत्नी अमर सिंह उम्र 62 वर्ष निवासी वार्ड नं 5 बड़कोट आदि घायल हो गये। घायल सभी को 108की मद्द से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट लाया गया। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे देहरादून के लिये रेफर किया गया है। जबकि 6 को मामूली चाटे आने पर उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे गई है। नेशनल हाईवे के अधिशासी अभियंता राजेश पंत ने बताया कि राड़ी क्षेत्र और फूलचट्टी क्षेत्र में बर्फवारी के बाद भारी पाला पड़ा हुआ है। विभाग जेसीबी मशीन के साथ चुना डालकर रोड़ को आवाजाही के लिए सुचारू करने में जुटा है। पाला गिरने के सुबह के समय सफर करना काफी रिस्की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *