G-KBRGW2NTQN हार्टअटैक से पुलिस उपनिरीक्षक की मौत – Devbhoomi Samvad

हार्टअटैक से पुलिस उपनिरीक्षक की मौत

देहरादून। रविवार को आराघर टी जंक्शन पर डय़ूटी कर रहे थाना डालनवाला के उपनिरीक्षक बलवंत सिंह की हार्टअटैक से मौत हो गई। बेहोश होने पर साथी कर्मचारी उन्हें सीएमआई अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित किया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार थाना डालनवाला पर नियुक्त उपनिरीक्षक बलवंत सिंह रविवार को टी-जंक्शन आराघर पर अन्य कर्मचारियों के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वे अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े। साथी कर्मचारी तत्काल उन्हें सीएमआई अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार उपनिरीक्षक बलवंत सिंह की मौत सम्भवत: हार्टअटैक स हुई है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा। मृतक उपनिरीक्षक बलवंत सिंह मूल रूप से सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे और वर्तमान में अपने परिवार के साथ ग्राम नवादा कोटला नेहरू कॉलोनी में रहते थे। घर पर उनकी पत्नी अनीता देवी के अलावा चार पुत्र पवन, जितेंद्र , शक्ति और जयदीप सिंह है। हादसे की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच चुके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *