G-KBRGW2NTQN कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह करेंगे आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा – Devbhoomi Samvad

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह करेंगे आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह चमोली जनपद में ग्लेशियर टूटने आई दैवीय आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह सोमवार यानी 8 फरवरीको दैवीय आपदा ग्रस्त क्षेत्र में पहुंचकर पीडितों एवं प्रभावितों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि इस आपदा की घडी में कांग्रेस पार्टी एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करते हुए प्रभावितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह जिला चमोली के रैणी गांव के पास आई दैवीय आपदा मे हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व चिन्ता प्रकट की । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने स्थानीय जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही कांग्रेसजनों से भी दूरभाष पर वार्ता कर आपदा से हुए नुकसान की जानकारी ली तथा कांग्रेसजनों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावितों की यथा संभव सहायता के लिए दिशा निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *