G-KBRGW2NTQN लोक सेवा, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग एवं  मेडिकल बोर्ड भर्ती का अब एक ही पोर्टल – Devbhoomi Samvad

लोक सेवा, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग एवं  मेडिकल बोर्ड भर्ती का अब एक ही पोर्टल

देहरादून। लोक सेवा आयोग उत्तराखण्ड, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग एवं उत्तराखंड मेडिकल बोर्ड के जरिए भर्ती का अब एक ही पोर्टल होगा।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में एकीकृत भर्ती पोर्टका शुभारम्भ किया। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य में में रोजगार सृजित होने से लेकर रोजगार प्रकाशन होने की पूरी प्रक्रिया को कम्प्यूटरीकृत किया गया है। इस पोर्टल से विभागीय लाभ के साथ ही बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होने में सहायता मिलेगी। अभ्यर्थी को भर्ती पोर्टल पर खुद को पंजीत करना होगा और सरकारी क्षेत्र में किसी भी भर्ती की सूचना उसको एसएमएस द्वारा प्राप्त हो जायेगी। इस पोर्टल के माध्यम से समस्त विभागों, लोक सेवा आयोग उत्तराखंड, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग एवं उत्तराखंड मेडिकल बोर्ड को जोड़ा गया है। एकीकृत भर्ती पोर्टल में रोस्टर बनाने में समय भी कम लगेगा और त्रुटियों की संभावनाएं भी बहुत कम होगी। अधियाचन का लगभग 90 प्रतिशत भाग पोर्टल द्वारा स्वत: ही भरा हुआ मिलेगा, जिससे विभागों को अधियाचन भरने में कम समय लगेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जाय। विभागों का ढांचा वर्तमान की आवश्यकताओं एवं भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखकर होना चाहिए। इस दिशा में प्रयास किये जाए। कुछ ऐसी व्यवस्था की जाय कि समान प्रति वाले पदों की भर्ती प्रक्रिया एक साथ की जाय। ताकि उन पदों पर विभागों की मांग के अनुसार नियुक्तियां दी जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं से संबंधित गतिविधियों के लिए एक टास्क फोर्स बनाया जाय व एक माह में इसकी रिपोर्ट दी जाय । उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने जानकारी दी कि आयोग को वर्ष 2019 से अभी तक 7250 पदों के लिए अभियाचन मिला है। जिसमें से 5163 पद विज्ञापित हो चुके हैं। 942 पदों पर परीक्षा पूर्ण हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *