G-KBRGW2NTQN मंगलपड़ाव और मुखानी में बनाया जाएंगे फ्लाईओवर – Devbhoomi Samvad

मंगलपड़ाव और मुखानी में बनाया जाएंगे फ्लाईओवर

नैनीताल। नवागत डीएम डीएस गर्ब्याल ने कहा कि जिले में सामुदायिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। हर ब्लॉक में एक मॉडल गांव बनाया जाएगा। पर्यटन स्थलों का सुन्दरीकरण पर्वतीय शैली में किया जाएगा। नक्कासीदार सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। नैनीताल में ट्रैफिक का दबाव कम करने को छोटे पार्किंग स्थल बनाये जाएंगे। नैनीताल के अलावा मुक्तेश्वर, सातताल, ओखलकांडा में भी पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाएगा। मुक्तेश्वर में ट्रैफिक समस्या के समाधान को अध्ययन किया जाएगा। हल्द्वानी में यातायात की समस्या को देखते हुए मंगलपड़ाव में एक किलोमीटर का फ्लाईओवर और मुखानी में भी फ्लाईओवर बनाया जाएगा। शहरी विकास सचिव से इस संबंध में वार्ता हो गई है। हल्द्वानी टैक्सी स्टैंड को अंत्यत्र शिफ्ट किया जाएगा। कलेक्ट्रेट में बुधवार को पहली औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएम डीएस गर्ब्याल ने साफ किया कि परंपरागत तरीके से हटकर जिले में विकास की दृष्टि से अभिनव प्रयोग किये जाएंगे। हॉर्टिकल्चर को प्रमोट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *