22 से होगी उमुविवि के छूटे विद्यार्थियों की परीक्षा

हल्द्वानी । उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) बीते सत्र में परीक्षा देने से रह गए विद्यार्थियों को एक और मौका देगा। ऐसे विद्यार्थियों की परीक्षा अब 22 फरवरी से शुरू होगी। विवि के मुताबिक इस परीक्षा में तीन हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। संबंधित विद्यार्थी परीक्षा के प्रवेश पत्र शनिवार से विवि की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। यूओयू की ओर से ग्रीष्मकालीन सत्र 2019-20 और शीतकालीन सत्र 2020 की परीक्षा नहीं दे सके विद्यार्थियों को यह मौका दिया जाएगा। कोरोना व अन्य कारणों के चलते विद्यार्थी परीक्षा नहीं दे सके थे। विद्यार्थियों को परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी करनी थी। अब विवि ने इन सभी के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी अपने प्रवेश पत्र uou.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे। जहां उन्हें अपना नाम व पंजीकरण संख्या भरनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *