G-KBRGW2NTQN पहाड़ में 2024 तक रेल सेवा हो जाएगी शुरू : तीरथ – Devbhoomi Samvad

पहाड़ में 2024 तक रेल सेवा हो जाएगी शुरू : तीरथ

रुद्रप्रयाग। केन्द्र सरकार प्रदेश का चहुमुखी विकास कर रही है। रेल लाइन निर्माण के बाद पहाड़ का तेजी से विकास होगा। इसके अलावा ऑल वेदर का कार्य भी चल रहा है, जिससे तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पत्रकारों से बातचीत करते हुए गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पहाड़ में देश को आजाद होने के 70 वर्ष बाद मोदी शासनकाल में रेल लाइन बिछाने का निर्णय लिया गया है। कहा कि रेल सेवा वर्ष 2024 तक पहाड़ में शुरू हो जाएगी, इससे पहाड़ में व्यापार, रोजगार और यहां की दशा व दिशा सबकुछ बदल जाएगी। सांसद ने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण तक रेल लाइन बिछाने के लिए रेल मंत्री से विस्तृत वार्ता की है। जिस पर मंत्री ने अपनी स्वी.ति दे दी है। उन्होंने कहा कि गैरसैण को रेल लाइन से जोड़ा जाना जरूरी है। यह राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी है। मंत्री ने कहा आगे चारधामो को भी रेल लाइन से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में चारधाम सड़क योजना पर कार्य हो रहा है। सड़के काफी अच्छी हो गई हैं। यातायात आसान होगा है। देहरादून जाने में कम समय लगेगा। यह इस क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कार्य है। सांसद ने कहा कि राज्य में महत्वपूर्ण विकास कार्य हो रहे हैं। प्रत्येक गांव सड़क मार्ग से जुड़ रहे हैं। गरीब परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं। केदारनाथ में पुर्ननिर्माण कार्य किए जा रहे हैं। केदारनाथ धाम पुरोने रंगत में आ रहा है। शीघ्र केदारनाथ में रोपवे से भी जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। सांसद ने कहा कि मिशन 2022 के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *