G-KBRGW2NTQN 50 लाख से अधिक लोगों ने लगाई आस्था की डुबकिया, सीएम ने संतो पर की पुष्प वष्रा – Devbhoomi Samvad

50 लाख से अधिक लोगों ने लगाई आस्था की डुबकिया, सीएम ने संतो पर की पुष्प वष्रा

हरिद्वार। महाशिवरात्रि पर्व पर कुम्भ नगरी में भारी जनसैलाब उमड़ा। वहीं प्रशासन, कुम्भ प्रशासन द्वारा किए गए व्यापक इंतजामात के बीच गुरूवार को महाकुंभ का प्रथम शाही स्नान सकुशल सम्पन्न हुआ। नागा साधुओं ने क्रमानुसार शाही स्नान किया। शाही स्नान के लिए हरकी पैड़ी पहुंचे श्रद्धालुओं का मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा पुष्पवष्रा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर डीजीपी अशोक कुमार भी मौजूद रहे। शाही स्नान के दौरा एक अखाड़ा के भक्त की धर्म ध्वजा हाईटेंशन लाईन से टकराने के कारण मौत हो गई। महाकुम्भ का पहला शाही स्नान शिवरात्री पर सकुशल सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर अनुमान से कहीं ज्यादा श्रद्धालू गंगा स्नान व संतों का दर्शन करने के लिए हरिद्वार पहुंचे। शाम छह बजे तक ही 40 लाख से अधिक श्रद्धालू गंगा में डुबकियां लगा चुके थे, जबकि स्नान का क्रम तेज गति के साथ विभिन्न घाटों पर जारी था, माना जा रहा है कि देर रात तक यह संख्या 50 लाख का आंकड़ा पार कर जाएगी।शिवरात्री के शाही स्नान के लिए सबसे पहले श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के संतजनों ने जूनापीठाधीर आचार्य महामंडलेर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज, अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत प्रेमगिरि महाराज, अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत सोहन गिरि, अखिल भारतीय अखाड़घ परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत नरेंद्र गिरी, महामंडलेर स्वामी विमल गिरि आदि ने सबसे पहले शाही स्नान किया। हर हर महादेव, हर हर गंगे के जयघोष के साथ साधु संत गंगा स्नान करके निर्धारित रूट से वापस अखाड़ा की छावनी में वापस लौट गए। इनके साथ किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने किन्नर अखाड़ा के अन्य संतों के साथ इतिहास में पहली बार शाही स्नान किया। आवाहन अखाड़े के आचार्य महामंडलेर ब्रrानिष्ठ स्वामी कृष्णा नंद आदि के नेतृत्व में इससे पूर्व जूना अखाड़ा व अग्नि अखाड़ा के संतों के साथ ही शाही स्नान किया। इसके बाद पंचायती अखाड़ा तपोनिधि श्री निरंजनी के साधु सन्यासियों ने आचार्य महामंडलेर स्वामी कैलाशानंद गिरि, अखाड़ा के सचिव और अखाड़े के मेला प्रभारी श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज के नेतृत्व में निरंजनी अखाड़ा के साधुओं ने गंगा में डुबकियां लगाई। शाही स्नान चलते के दौरान ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी हरकी पैड़ी पहुंच गए। उनके साथ प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार भी हरकी पैड़ी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने हरकी पैड़ी पुलिस चौकी की छत पर चढ़कर संतों पर पुष्प वष्रा की। वहीं शाही स्नान के दौरान साधु-संतों के ऊपर हैलीकॉप्टर से भी पुष्प वष्रा की जा रही थी। श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ आदि ने मुख्यमंत्री का स्वागत तथा गंगाजली ओर प्रसाद, चुन्नी की भेंट की। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मां गंगा से प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कुम्भ को भारतीय संस्कृति का महापर्व बताते हुए कहा कि कुम्भ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं पर कोई सख्ती नहीं की जाएगी, लेकिन कोरोना काल को देखते हुए लोगों को स्वयं ही अपने प्रति जागरूक रहते हुए नियमों का पालन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *