G-KBRGW2NTQN भाजपा नेता बच्ची सिंह रावत का निधन – Devbhoomi Samvad

भाजपा नेता बच्ची सिंह रावत का निधन

ऋषिकेश। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत का आज देररात एम्स ऋषिकेश में निधन हो गया। बच्ची सिंह रावत को एयरलिफ्ट कर शनिवार एम्स में भर्ती कराया गया था।  एम्स के निदेशक पदम प्रोफेसर डा. रविकांत ने बताया कि रविवार रात करीब 8:45 बजे बच्ची सिंह रावत का निधन हो गया। उन्हें दो दिन पहले फेफडघें से संबंधित दिक्कत के चलते एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा था। लेकिन फेफड़ों में इन्फेक्शन होने के कारण उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी, जिस कारण  रविवार की रात उनका निधन हो गया। इसके अलावा दूरदर्शन के डायरेक्टर कौशल का भी एम्स में निधन हो गया। गौरतलब है कि बच्ची सिंह रावत चार बार लोकसभा सांसद दो बार विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। उनके निधन से भाजपा को भारी क्षति पहुंची है। उनके निधन पर महापौर अनीता मंमगाई, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कुसुम कंडवाल, पूर्व भाजपा प्रदेा अध्यक्ष मनोहर कांत ध्यानी ने दुख व्यक्त किया। वहीं भारती सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी नरेंद्र कौशल का निधन भी एम्स ऋषिकेश में कोरोना के चलते ऋषिकेश एम्स में भर्ती थे और कौाल कई बड़े पदों पर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *