G-KBRGW2NTQN चमोली के सुमना में 8 शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी – Devbhoomi Samvad

चमोली के सुमना में 8 शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली के सुमना में 8 शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जार
देहरादून। भारत-चीन की सीमा पर सुमना के पास शुक्रवार को ग्लेशियर टूट गया। जानकारी के अनुसार अब तक 8 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। जबकि वहां फंसे 384 लोगों को बचाया जा चुका है। सूत्रों का कहना है कि सुमना-2 में क्यू गाड़ वैली के पास ग्लेशियर टूटा है, जिसके बाद वहां सेना रेस्क्यू में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार अधिकतर मजदूरों के फंसे होने की संभावना है. क्योंकि वहां सड़क बनाने का काम चल रहा था। आपको बता दें कि जहां ग्लेशियर टूटा है वो जोशीमठ से लगभग 94 किलोमीटर आगे है। बीआरओ की ओर से चमोली पुलिस को सूचना मिली थी कि सुमना पोस्ट से आगे रिमझिम पोस्ट की तरफ ग्लेशियर टूटने की घटना हुई है। जिस जगह पर घटना हुई है। वहां ग्रीफ की ओर से पुल निर्माण का काम किया जा रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही बचाव के लिए कई इकाइयां, शासन-प्रशासन तत्काल हरकत में आ गये। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि पता चला कि 2 शव पहले मिले थे। दो शव बाद में मिले हैं। कुल मिलाकर अब तक 8 शव बरामद हो चुके हैं। जहां पर आपदा आई है वहां के पास के आर्मी के कैंप में बीआरओ के लोग रिपोर्ट कर रहे हैं। 384 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। बाकी लोगों की तलाश जारी है। रैणी, तपोवन और विष्णुप्रयाग तक सभी टीमें लगा दी गई हैं। इसके साथ ही डीजीपी ने ये भी बताया कि घायलों का इलाज जोशीमठ में ही कराया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग दबे होंगे या फिर कुछ लोग चलकर रिलीफ कैंप तक पहुंच रहे होंगे। क्योंकि पूरी रात बर्फबारी हुई है। इस वजह से समय लग सकता है। बर्फ के कारण सारे रास्ते बंद हो चुके हैं, जिस कारण टीम पैदल ट्रैकिंग के रास्ते मौके पर पहुंच रही हैं। दोनों कैंप के मिलाकर 46 लोग अब तक वापस नहीं आए हैं। इसलिए शाम तक ही 46 लोगों की जानकारी मिल पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *