G-KBRGW2NTQN कोविड वैक्सीन की डिमांट तुरंत भेजें: सीएम – Devbhoomi Samvad

कोविड वैक्सीन की डिमांट तुरंत भेजें: सीएम

देहरादून।  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोविड वैक्सीन के लिये संबंधित कम्पनी को अविलंब डिमांड भेजने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द से जल्द प्रदेशवासियों का कोविड वैक्सीनैशन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिये। इसके लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कोविड की नियमित समीक्षा के क्रम में बीजापुर हाउस में आयोजित बैठक में ये निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन  पर्याप्त मात्रा में है। इसका सही तरीके से प्रयोग बहुत जरूरी है। यह सुनिश्चित किया जाए कि ऑक्सीजन के अभाव में प्रदेश में किसी मरीज की मृत्यु न हो। आक्सीजन प्लांट का पूरी क्षमता से उपयोग हो। ऑक्सीजन के लिए जरूरी सिलेंडरों की कमी न हो। कोविड टेस्ट करवाने वालों को तुरंत जरूरी किट उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की चेन को ब्रेक करने के लिए जनजागरूकता बहुत जरूरी है।  राज्य की सीमा पर और सख्त होने की जरूरत है। जिलाधिकारी, अपने यहां की स्थिति के अनुसार फैसला ले सकते हैं। सचिव डॉ.  पंकज पाण्डेय ने बताया कि 7 नये आक्सीजन प्लांट की मंजूरी मिली है। आठ पहले से एक्टिव हैं। और अधिक आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स की व्यवस्था की जा रही है। राज्य में वर्तमान में ऑक्सीजन की कमी नहीं है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज,  गणोश जोशी, राज्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत, अपर मुख्य सचिव राधा रतूङी, सचिव अमित नेगी, शैलेश बगोली, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *