G-KBRGW2NTQN अनुशासन समिति की बैठक  – Devbhoomi Samvad

अनुशासन समिति की बैठक 

देहरादून। भारतीय मोदी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव अहूजा के विचारों को फैलाने और संघठन को मजबूत बनाने के लिए आज देहरादून मे आनंद वर्मा अध्यक्ष अनुशासन समिति राष्ट्रीय संगठन मंत्री व राष्ट्रीय महामंत्री रविंद्र ने देहरादून मे अपने संघठन के पदाधिकारियों व सदस्यों से मुलाक़ात की, संघठन की बैठक मे राष्ट्रीय सचिव गीतांजलि कपूर, राष्ट्रीय अध्यक्ष सांस्कृतिक सैल निर्मल रतनलाल वैद, राष्ट्रीय अध्यक्ष स्पोर्ट्स सैल इलारानी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा उत्तराखंड कुसुम, प्रदेश अध्यक्ष मीडिया प्रभारी उत्तराखंड जयनारायण बहुगुणा प्यारेलाल जगूड़ी प्रदेश उपाध्यक्ष चारु चोपड़ा जिलाध्यक्ष देहरादून व सदस्य आदि शामिल हुए। आज  संघठन को तेजी से आगे बढाने के लिए वार्ता हुई, साथ ही देश मे ऐसी आपातकालीन स्थिति मे संगठन के द्वारा जन सेवा कैसे की जाये, हम देश के लिए कैसे काम आये व मोदी की गाइडलाइन-नीतियों को कैसे पुरे देश मे फैलाये इन्ही बातो पर चर्चा की गई। आज की हमारी मीटिंग नये पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ उत्तराखंड मे पहली मीटिंग थी जो संघठन के लिए काफ़ी सफल रही। डॉ. राजीव आहूजा व संघठन के प्रति सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने जिम्मेदारी के साथ कार्य करने व एक दूसरे के प्रति साथ खडे रहने की एकजुटता दिखाई। सभी पदाधिकारियों ने हमें अपने परिवार का हिस्सा मानते हुए सम्मान दिया, इसके लिए हम इन सभी का धन्यवाद करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *