G-KBRGW2NTQN एम्स में ब्लैक फंगस के 39 मरीज भर्ती,एक की छूट्टी – Devbhoomi Samvad

एम्स में ब्लैक फंगस के 39 मरीज भर्ती,एक की छूट्टी

ऋषिकेश। प्रदेश में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एम्स में बुधवार को 9 नये मरीज भर्ती किये गये। एम्स में मरीजों की संख्या अब बढ़कर 39 हो गई है। 21 मरीजों का अपरेशन किया गया है। एम्स प्रशासन ने ब्लैक फंगस मरीजों के इलाज के लिए बड़ी मात्रा में एंफोटेरिसिन-बी इंजेक्शन मंगाये हैं। क्षेत्र के अस्पताल जहां कोरोना मरीजों के इलाज से हांफ रहे हैं। वहीं बेहद घातक बीमारी ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। एम्स में मरीजों की संख्या 39 पहुंच गई है। अब तक 21 मरीजों का अपरेशन किया गया है। ज्यादातर मरीजों की उम्र 40 से 50 साल के बीच है। इनमें 26 पुरुष और 13 महिलाएं शामिल हैं। एम्स निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने बताया कि पोस्ट कोविड मरीजों में यह बीमारी खतरनाक रूप से बढ़ रही है। दो दिन के अंदर 17 नए मरीज आ गए हैं। यहां अब तक कुल 39 मरीज भर्ती किए गए हैं। ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए एंफोटेरिसिन-बी इंजेक्शन मंगाया है। एम्स से अब तक पूरी तरह स्वस्थ्य होने के बाद एक मरीज को घर भेज दिया गया है। निदेशक ने बताया कि अधिकांश मरीजों के स्वास्थ्य में इलाज के बाद तेजी से सुधार हो रहा है। कई और मरीजों भी जल्द डिस्चार्ज किया जायेगा। ज्ञात हो कि एम्स में ब्लैक फंगस के दो मरीजों की मौत भी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *