G-KBRGW2NTQN गम्भीर बीमारियों कां नहीं मिल पा रहा है प्रदेश में उपचार : किशोर – Devbhoomi Samvad

गम्भीर बीमारियों कां नहीं मिल पा रहा है प्रदेश में उपचार : किशोर

देहरादून। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि कोरोना के चक्कर में गम्भीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को राज्य में इलाज नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मांग की है कि ऐसे मरीजों के इलाज की व्यवस्था की जाए। उपाध्याय ने कहा कि कैंसर, किडनी जैसी गम्भीर बीमारियों से ग्रस्त बीमार इलाज न मिलने के कारण उनकी अकाल मृत्यु हो रही हैं। 2017 से स्वास्थ्य महकमा मुख्यमंत्री के पास है और स्वास्थ्य सेवाएँ बुरी तरह चरमरायी हुई हैं। कोविड ने स्थिति और गम्भीर कर दी है। जिला अस्पतालों, निजी अस्पतालों और बड़े अस्पतालों में बिना कोविड टेस्ट के स्वास्थ्य कर्मी मरीज को हाथ लगाने के लिये तैयार नहीं हैं। रिपोर्ट हफ्तों में आ रही है। फोन पर ही कुछ डाक्टर परामर्श दे रहे हों। गम्भीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को देखने वाला और उनकी पीड़ा समझने वाला कोई नहीं है। कोविड के भय से दूसरे मरीजों को मरने नहीं दिया जा सकता।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *