G-KBRGW2NTQN 45 प्लस वालों को वैक्सीन की नई खेप – Devbhoomi Samvad

45 प्लस वालों को वैक्सीन की नई खेप

शुक्रवार को केंद्र से राज्य को मिली है वैक्सीन की एक लाख डोज
देहरादून।  प्रदेश में 45 साल से अधिक उम्र वालों के लिए वैक्सीन की कमी कुछ हद तक दूर हो गई है। केंद्र सरकार की ओर से एक लाख वैक्सीन उपलब्ध करा दी गई है। इसे जिलों समेत टीकाकरण केंद्रों को वितरित भी कर दिया गया है। इससे अब वैक्सीनेशन अभियान तेज हो सकेगा।  वैक्सीन की कमी के चलते लंबे समय से 45 प्लस वालों का टीकाकरण अभियान ठप पड़ा था। केंद्र से वैक्सीन मिलने का इंतजार किया जा रहा था। पहले संभावना जताई जा रही थी कि वैक्सीन 24 मई तक पहुंचेगी, लेकिन शुक्रवार को वैक्सीन की नई  खेफ पहुंच गई है, जिसके बाद इसे जिलों को वितरित कर दिया गया। ऐसे में आज शनिवार से वैक्सीनेशन रफ्तार पकड़ने की संभावना है। 45 प्लस वालों के लिए केंद्र से वैक्सीन निशुल्क मिल रही है, जबकि 18 प्लस वालों के लिए वैक्सीन राज्य को खुद खरीदनी है। इसके लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजे गए हैं। जल्द 1.20 लाख वैक्सीन 18 प्लस वालों के लिए भी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। 18 प्लस वालों के लिए पूर्व में भी 1.54 लाख वैक्सीन राज्य को मिल चुकी है।
24 मई को खुलेगा ग्लोबल टेंडर :  प्रदेश में कोविड वैक्सीन की खरीद के लिए ग्लोबल टेंडर किया है। ये टेंडर 24 मई को खुलेगा। यदि तय तारीख तक कंपनियों की ओर से आवेदन नहीं किया जाता है तो टेंडर को दोबारा आगे बढ़ाया जाएगा। टेंडर कोविशील्ड, कोवैक्सीन और स्पूतनिक फाइव के लिए किया गया है। अभी तक किसी भी कंपनी ने आवेदन नहीं किया है। उम्मीद यही जताई जा रही है कि 24 मई तक कंपनियों के आवेदन आ जाएंगे। नोडल अधिकारी युगल किशोर पंत का कहना है कि 24 मई को ग्लोबल टेंडर की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *