G-KBRGW2NTQN फर्जी शिक्षक को किया गिरफ्तार  – Devbhoomi Samvad

फर्जी शिक्षक को किया गिरफ्तार 

कर्णप्रयाग। शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने के आरोप में कर्णप्रयाग पुलिस ने आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना कर्णप्रयाग के वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ कोतवाली कर्णप्रयाग में शिक्षा विभाग ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था और वह फरार चल रहा था। आरोपित शिक्षक चंद्रमोहन सिंह कर्णप्रयाग ब्लॉक के अंतर्गत सहायक अध्यापक पद पर था वह खगेली गांव का निवासी था। आरोपत के खिलाफ पूर्व में शिक्षा विभाग ने जांच की थी। इसके बाद शिक्षक को सस्पेंट कर धोखाधड़ी का मुकदमा दायर किया गया था। पुलिस ने धारा 420 समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। आरोपित को घर से ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *