G-KBRGW2NTQN महिला ने अलकनंदा नदी में लगाई छलांग – Devbhoomi Samvad

महिला ने अलकनंदा नदी में लगाई छलांग

श्रीनगर। कीर्तिनगर पुराने पुल से एक महिला ने अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुट गई है। लेकिन काफी खोज बीन करने के बाद भी देर सांय तक महिला का कुछ पता नहीं लग पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला सुबह सुबह ही घर से बिन बताएं कही चले गयी थी। महिल कुछ समय से डिप्रेषन में रहती थी। कीर्तिनगर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बीएस कंडियाल ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि किसी महिला द्वारा महीला कीर्तिनगर पुराने पुल से नदी छलांग मार दी है। कहा कि सीसीटीवी के आधार पर महिला की पहचान उफल्डा निवासी रजनी भंडारी (37) के रूप में की गयी। उक्त महिला के दो छोटे बच्चे भी है। महिला सुबह से ही घर से गायब चल रहीं थी। परिजनों ने द्वारा सुबह आस पास काफी खोजबी की गयी पर महिला का पता नहीं चल पाया। उन्होने कहा कि महिला डिपरेशन का शिकार थी। एसएसआई कंडियाल ने बताया कि एसडीआरएफ और पुलिस रेस्क्यू महिला के षव को खोजने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *