G-KBRGW2NTQN नेहरू के सिद्धांत आज भी पूरी दुनिया को दे रहे शांति संदेश : प्रीतम – Devbhoomi Samvad

नेहरू के सिद्धांत आज भी पूरी दुनिया को दे रहे शांति संदेश : प्रीतम

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरू  के पंचशील के सिद्धांत आज भी पूरी दुनिया को शांति का संदेश देते हैं। नेहरू ने संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में समाजवाद, लोकतंत्र व नियोजन का नया प्रयोग किया था जिससे पूरे वि में लोकतंत्र की बयार को नई दिशा मिली थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम  ने  प. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर गुरूवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून तथा हरिद्वार रोड़ स्थित नेहरू वार्ड में नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनें श्रद्धासुमन अर्पित किये।  इसके अलावा उन्होंने प्रेमनगर विंग न. 6 में ऑक्सीजन बैंक का आरंभ किया और उसके बाद विकासनगर में कोरोना महामारी से राहत एवं बचाव के लिए जरूरतमंदों को भोजन सामग्री वितरित की।   महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा नें कहा कि इस महामारी में कांग्रेस पार्टी प्रदेश की आम गरीब जनता व मजदूर वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडी रही तथा आगे भी खडी रहेगी। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि जो लोग आज भारत की राजनीति से कांग्रेस को मुक्त करने की बात कर रहे हैं उन्हें हिन्दुस्तान की जनता समय-समय पर जवाब दे रही है एक समय वे भारत की राजनीति से स्वयं मुक्त हो जायेंगे। इस दौरान संजय किशोर, राजीव पुंज, डॉ विजेन्द्र पाल, नीरज त्यागी, प्रवीण त्यागी, अजरुन सोनकर,  नीरज नेगी, अनील नेगी, मोहित गोवर, अनिल ग्रोवर, शशि भूषण गुसांइ, राजेश शर्मा, लाल चंद खेत्रपाल, दिवान बिष्ट, आशीष देसाई, कैलाश बाल्मिकि, तरूण चक्रवर्ती, रविन्द्र सिंह, सुरपाल सैनी, अशोक गुप्ता, कुनाल ग्रोवर, कैलाश अग्रवाल, संतराम शर्मा, तारा चंद के साथ ही अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *