G-KBRGW2NTQN वैक्सीन पर लोगो को गुमराह कर रही है कांग्रेस: कौशिक – Devbhoomi Samvad

वैक्सीन पर लोगो को गुमराह कर रही है कांग्रेस: कौशिक

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस वैक्सीन को लेकर  लोगो को गुमराह कर रही है।  वहीं कांग्रेस शासित राज्यों में इस वैक्सिन् को न लगाने के लिए  मुख्यमंत्रियों ने घोषणा तक की थी। क्योकि कांग्रेस की मंशा  वैक्सीन को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न करना था। जबकि विपक्ष को सहयोग और सकारात्मक नजरिया रखना चाहिए था।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित  वाले राज्यों की हठधर्मिता और अविास  के वातावरण से काफी वैक्सिन खराब हो गई। यहाँ तक की वैक्सिन बर्बाद होने के मामले भी सामने आए है। हकीकत यह है कि कांग्रेस सेवा के बजाय जनता से लड़ रही है। जबकि उसे ऐसे समय में आम लोगों की सेवा करने की जरुरत थी। मास्क,सेनिटाइजर,ब्लड,आक्सीजन और राशन सहित जनता की सेवा के बजाय वह धरना प्रदर्शन और आंदोलन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *