G-KBRGW2NTQN टोल प्लाजा हटने के फैसले पर लोगों ने पटाखे जलाकर मनाई खुशियां – Devbhoomi Samvad

टोल प्लाजा हटने के फैसले पर लोगों ने पटाखे जलाकर मनाई खुशियां

देहरादून।  नेपाली फार्म के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रहे टोल प्लाजा का निर्णय वापस लेने के बाद लोगों ने जमकर नारेबाजी और पटाखे जलाकर खुशियां मनाई। सभी लोगों ने इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का भी धन्यवाद किया।
ंनेपाली फार्म के पास देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा बनाने का निर्णय लिया गया था। जिसके बाद तेजी से टोल प्लाजा का निर्माण कार्य चल रहा था। इसकी खबर जब ग्राम प्रधान संगठन व स्थानीय लोगों लोगों को लगी तब सभी ने इसका खुलकर विरोध किया। बाकायदा इसके लिए 2 सप्ताह से अधिक आंदोलन भी चला. विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भी टोल प्लाजा को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज करते हुए प्रदेश के मुखिया तीरथ सिंह रावत से बात की. जिसके बाद ये निर्णय वापस ले लिया गया। अब सिर्फ डोईवाला के लच्छीवाला के पास ही टोल प्लाजा रहेगा। वहीं, इस खबर के बाद बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष कैंप कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने मिठाई खिलाकर और गुलदस्ता देकर विधानसभा अध्यक्ष का धन्यवाद किया।विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा टोल प्लाजा बनने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता। यही कारण है कि इसको लेकर बात की गई. जिसके बाद टोल प्लाजा न बनाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रदेश के मुखिया के साथ-साथ केंद्रीय नेतृत्व का भी अहम भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *