G-KBRGW2NTQN बुजुर्ग दंपति ने जहर खाकर दी जान – Devbhoomi Samvad

बुजुर्ग दंपति ने जहर खाकर दी जान

रुड़की। भगवानपुर के मंडावर गांव में बुजुर्ग दंपत्ति पुत्र और पुत्रवधु की मौत सदमा का सहन नहीं कर पाया है। पिछले साढ़े पांच माह से तनाव में चल रहे दंपति ने बृहस्पतिवार की शाम को जहर का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने दंपति को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुजुर्ग दंपति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। भगवानपुर थानार्गत मंडावर निवासी बुजुर्ग समय सिंह के दो पुत्र और एक बेटी है। बताया गया है समय सिंह ने 29 अक्टूबर 2020 को अपने बेटे अजीत की शादी की थी। शादी के कुछ माह बाद समय सिंह का बेटा अजीत नव विवाहिता को लेकर शाकुंभरी देवी के दर्शनो के लिए जा रहे थे। बताया गया है कि इसी दौरान 22 दिसम्बर 2020 को सड़क हादसे में अजीत और उसकी पत्नी की मौत हो गयी थी। तभी से बुजुर्ग दंपति मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। बेटे और पुत्रवधु की मौत के सदमे के चलते ही समय सिंह ने गार्ड की नौकरी भी छोड़ दी थी। बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों से समय सिंह ने परिवार के लोगो से बातचीत करना भी छोड़ दिया था। बुजुर्ग दंपति बेटे की मौत के बाद से मानसिक रूप से परेशान थे। बृहस्पतिवार की शाम को तनाव में चल रहे बुजुर्ग समय सिंह और उसकी पत्नी सिया देवी ने जहर का सेवन कर लिया। जिसके बाद बुजुर्ग दंपति की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों द्वारा उन्हें सिविल अस्पताल रुड़की भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान दंपति ने दम तोड़ दिया। उप निरीक्षक मनोज ममगाई ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *