G-KBRGW2NTQN हमने आज अपना एक मार्ग दर्शक खो दिया : प्रीतम – Devbhoomi Samvad

हमने आज अपना एक मार्ग दर्शक खो दिया : प्रीतम

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने नेता प्रतिपक्ष डा. इन्दिरा हृदयेश के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। प्रीतम सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का असमय आकस्मिक निधन उत्तराखण्ड प्रदेश एवं कांग्रेस पार्टी की अपूर्णीय क्षति है। उनके निधन से राजनीति में जो स्थान रिक्त  हुआ है उसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक राजनीति से लेकर उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड तक का उनका लम्बा राजनैतिक सफर रहा है जिसमें उन्होंने कई उतार-चढाव देखे हैं। उन्होंने कहा कि स्व. इन्दिरा हृदयेश के रूप में हमने आज अपना एक मार्ग दर्शक खो दिया है। नेता प्रतिपक्ष में पार्टी के विधायकगणों को समय-समय पर उनका मार्ग दर्शन मिलता रहा। जिसके कारण विपक्षी दल के रूप में उनके कुशल एवं अनुभवी नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी सदन में जनता की आवाज उठाती रही। राज्य में पहली सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने राज्य में ढांचागत विकास की नींव रखने में मदद की जिसके लिए वे सदैव याद की जायेंगी।  प्रीतम सिंह ने कहा कि भगवान उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति देवें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *