G-KBRGW2NTQN पहाड़ के  सभी रुटों पर बस सेवाएं शुरू – Devbhoomi Samvad

पहाड़ के  सभी रुटों पर बस सेवाएं शुरू

ऋषिकेश। पहाड़ के लगभग सभी रूटों पर बस सेवाएं शुरू की गई हैं। किराये में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पुराने किराये पर ही यात्री सफर कर रहे हैं। अंतरराज्यीय सार्वजनिक वाहनों का संचालन 100 प्रतिशत सवारी के साथ करने की छूट मिलने के बाद परिवहन व्यवसायियों ने बसों का संचालन शुरू कर दिया है। पहले दिन उत्तरकाशी, लंबगांव, घनसाली, पौड़ी समेत कई रूटों पर बसें चलाई गईं। हांलाकि सवारियां कम मिलने से बस संचालकों को इंतजार करना पड़ा। करीब डेढ़ माह से खड़ी पर्वतीय रूटों की बसों के पहिये घूमने से यात्रियों को भी राहत मिली हैं। तड़के 5 बजे से ही विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। बीती दो मई से पहाड़ी रूटों पर बसों का संचालन बंद हो गया था। बसें नहीं चलने से यात्रियों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा था। अंतरराज्यीय सार्वजनिक वाहनों का संचालन 100 प्रतिशत सवारी के साथ करने की एसओपी जारी होने के बाद बस कंपनियों ने बसें चलाने का निर्णय लिया है। ऋषिकेश से उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, श्रीनगर समेत तीन दर्जन से अधिक रूटों पर प्रतिदिन सौ से अधिक बस सेवाएं संचालित होती हैं। टीजीएमओसी के अध्यक्ष जितेन्द्र नेगी ने बताया कि सोमवार से पहाड़ के रूटों पर बसों का संचालन शुरू हो गया है। पहले दिन 10 फीसदी बसों का ही संचालन हो पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *