G-KBRGW2NTQN दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए बाबा केदार से की प्रार्थना – Devbhoomi Samvad

दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए बाबा केदार से की प्रार्थना

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ आपदा में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस वरिष्ठ नेत्री डॉ इंदिरा हृयदेश समेत दो अन्य कांग्रेसी नेताओं के आकस्मिक निधन पर भी शोक व्यक्त कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं भगवान से पुण्य आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। जिला मुख्यालय में एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 16/17 जून की केदारनाथ आपदा में काल कलवित हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि केदारनाथ आपदा ने देश और दुनिया को हिलाकर रख दिया था। इस आपदा में हजारों लोगों ने अपनी जान गंवा दी। उस दौरान कांग्रेस सरकार ने आपदा राहत कायरे में काफी तेजी दिखाई थी, जिसके परिणाम स्वरूप केदारनाथ की तस्वीर बदल पाई है। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृयदेश, जिला उपाध्यक्ष विमल चन्द्र शुक्ला एवं न्याय पंचायत परकंडी के अध्यक्ष घनानंद नौटियाल के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शोक जताने वालों में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ईर सिंह बिष्ट, विधायक मनोज रावत, ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, पूर्व राज्य मंत्री देवेन्द्र झिंक्वाण, नपा अध्यक्ष गीता झिंक्वाण, जिपंस नरेन्द्र बिष्ट, महामंत्री शैलेन्द्र गोस्वामी, हरीश गुंसाई, विजयपाल जगवाण, देवेन्द्र भंडारी, राजेश थपलियाल, दीपा नेगी, मनोहर रावत, लक्ष्मण सिंह रावत समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *