G-KBRGW2NTQN जरूरत मंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की – Devbhoomi Samvad

जरूरत मंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की

देहरादून। रोशनी जन सेवा संस्था ने आज श्री देव सुमन नगर में  जरूरत मन्द लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की। खाद्य सामग्री का वितरण अक्सीजन फर दून के सहयोग से रोशनी जन सेवा संस्था के संरक्षक एव अध्यक्ष मीडिया कमेटी उत्तराखंड कांग्रेस राजीव महऋषि द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लोगों के कारोबार और रोजगार प्रभावित हुए हैं इसलिए संस्था एक छोटा सा प्रयास निरतंर जरूरत मन्द लोगों के लिए कर रही है इस मौके उन्होंने सहयोग करने वाली संस्था अक्सीजन फर दून का आभार प्रकट किया।  इस मौके क्षेत्रीय पाषर्द संगीता गुप्ता ने कहा कि उनके द्वारा निर्बल एव गरीब जनता की निरंतर सेवा की जाएगी और उन्होंने संस्था द्वारा किये जा रहे कायरे की सराहना की  संस्था के संस्थापक अध्यक्ष गीताराम जायसवाल ने कहा कि रोशनी जन सेवा संस्था द्वारा इस प्रकार की सहायता के लिए हमेशा प्रयास किये जाते हैं और आने वाले समय में संस्था जरूरत मन्द लोगों की सहायता के लिए अपने प्रयास को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाएगी और संस्था के महासचिव संजय कुमार ने कहा  कि संस्था विगत कई वर्षो से सामाजिक कार्य कर रही है हमारे द्वारा  स्वास्थ्य शिविर,  विकलांग शिविर  का आयोजन  एवं शिक्षा सामग्री आवंटित करने का कार्य समय-समय पर किया जाता है।  इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, अनुराग जगन्नाथ कनोजिया,  बबलू  संस्था के सचिव जसवंत सिंह,  संगीता सैनी,  निम्मी सिंह, निशा कुमारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *