G-KBRGW2NTQN वाहन दुर्घटना में दो की मौत एक घायल – Devbhoomi Samvad

वाहन दुर्घटना में दो की मौत एक घायल

कोटद्वार। कोटद्वार चरेख सड़क मार्ग पर ग्राम गौजेटा के नजदीक एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। दुर्घटना में दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल को उपचार को बेस चिकित्सालय में भर्ती किया है। घटना देर शाम मंगलवार की है। शिब्बूनगर निवासी धीरज मोहन (45 वषर्) पुत्र कुलानंद डबराल, विनोद (41 वषर्) पुत्र शिवानंद ध्यानी और वीरेंद्र सिंह (42 वषर्) पुत्र विशन सिंह एक वाहन में सवार हो चरेख की तरफ जा रहे थे। तो गौजेटा से पहले वाहन अनियंत्रित होकर 150 मीटर खहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना का पता लोगों को बाद में चला। जब घायल धीरज ने अपने मित्र को फोन कर दुर्घटना की जानकारी दी। देर शाम पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिली। तक चौकी प्रभारी दुगड्डा ओमप्रकाश मय फोर्स मौके पर पहुंचे तो तहसीलदार विकास अवस्थी भी घटना स्थल पर थे। कुछ देर बाद तीनों व्यक्तियों को खड्ड से बाहर निकाला गया। एसएचओ नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने जानकारी दी कि दुर्घटना में विनोद ध्यानी और वीरेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कहा धीरज का बेस चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *