G-KBRGW2NTQN अफसर काम उलझाने में नहीं सुलझाने का करें काम : सीएम – Devbhoomi Samvad

अफसर काम उलझाने में नहीं सुलझाने का करें काम : सीएम

आईएएस अफसरों के साथ सीएम का पहला संवाद
देहरादून। नव नियुक्त सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज शासन के शीर्ष अफसरों के बैठक करके उन्हें अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। धामी ने अफसरों को स्पष्ट कर दिया कि वे काम को उलझायें नहीं बल्कि अपने अनुभव से सुलझाएं। मुख्यमंत्री ने समयबद्धता के साथ पत्रावलियों के निस्तारण के निर्देश भी दिये।
उन्होंने कहा कि अधिकारी मेहनत, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन के उच्चाधिकारियों को पत्रावलियों का निस्तारण समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों से मेहनत, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन की भी अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य कायरे को उलझाने का नहीं बल्कि उन्हें सुलझाना होना चाहिए। सोमवार को मुख्यमंत्री से मुख्य सचिव ओम प्रकाश के नेतृत्व में आईएएस एशोसियेशन के सदस्यों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा देश की सबसे बड़ी सेवा है। उन्हें शासन व्यवस्था का व्यापक अनुभव है। शासन में बैठे अधिकारियों से जनता की उम्मीदे जुड़ी होती है। जनता से जुड़े कायरे का त्वरित निस्तारण समयबद्धता के साथ हो इसके लिये प्रभावी व्यवस्था बनायी जाने की उन्होंने जरूरत बतायी। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि योजनाओं के क्रियान्वयन से सम्बनित प्रक्रिया शीघ्र धरातल पर दिखाई दे इसकी भी पहल की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सबको एक परिवार की तरह राज्य के विकास में सहयोगी बनाना होगा। उन्होंने अधिकारियों से शासकीय कार्यपण्राली एवं प्रक्रियाओं में आवश्यक सुधार आदि के लिये सुझाव भी आमंत्रित किये है। उन्होंने आपसी संवाद पर भी ध्यान देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों से जूनियर अधिकारियों का मार्गदर्शन करने की भी अपेक्षा की, ताकि काम में तेजी आए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, स्वामी यतीरानन्द, मुख्य सचिव ओम प्रकाश, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आईएएस एशोसियेशन की अयक्ष मनीषा पंवार, अपर मुख्य सचिव आनन्द र्वान, प्रमुख सचिव आरके सुांशु के साथ ही सभी प्रमुख सचिव, सचिव, प्रभारी सचिव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *