G-KBRGW2NTQN आशा व आंगनबाडी कार्यकत्रियों को दी खाद्य सामग्री – Devbhoomi Samvad

आशा व आंगनबाडी कार्यकत्रियों को दी खाद्य सामग्री

देहरादून। रोशनी जन सेवा संस्था ने बुधवार को अंबेडकर धर्मशाला डीएल रोड में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को खाद्य सामग्री देकर सम्मानित किया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष गीताराम जायसवाल ने कहा कि संस्था हमेशा जरुरतमंद लोगों की सेवा कर रही है। कोरोनाकाल में आशाओं ने अधिक समय दिया है। संस्था ऐसे लोगों को सम्मानित करने का कार्य कर रही है। संस्था क संरक्षक राजीव महषर्ि ने कहा कि संस्था हमेशा जरुरतमंद लोगों के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि संस्था ने आशाओं का वेतन बढ़ाने तथा बीमा कराने की सरकार से मांग की है। इस अवसर पर महासचिव संजय कुमार, सचिव जसवंत सिंह, अशोक कुमार, रीना जायसवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *