G-KBRGW2NTQN गैरसैंण डाकघर से 31 लाख चोरी, हड़कंप – Devbhoomi Samvad

गैरसैंण डाकघर से 31 लाख चोरी, हड़कंप

गैरसैंण। गैरसैंण डाक घर से 31 लाख की चोरी हो गई। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए 6 जांच टीमें गठित कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात गैरसैंण उप डाकघर का ताला तोड़ दिया। सुबह डाक घर के बगल के किसी पडोसी ने उप डाकपाल को सूचना दी कि डाकघर का ताला टूटा है। उप डाकपाल हिमांशु नेगी ने बताया कि वह तत्काल डाकघर पहुंचे। डाकघर का ताला टूटा मिला। डाकघर के भीतर देखा तो कैश चेस्ट से 31 लाख 37 हजार 972 रू पए गायब मिले। उन्होने बताया कि इस मामले की सूचना थाना पुलिस को दे दी गई। इसके बाद रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई। इस मामले में गैरसैंण थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने बताया कि डाकघर में रू पए चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दोपहर 1.30 बजे दी गई। इसके बाद ही घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई। उन्होने बताया कि वैसे डाक घर में 50 हजार तक की ही रकम रखी जा सकती है। इतनी बड़ी रकम के लिए पुलिस को सूचना दी जाती तो सुरक्षा कर्मी तैनात कर लिए जाते। बताया कि यह लापरवाही का मामला भी दिखाई देता है। वह स्वयं इस मामले की विवेचना कर रहे हैं। इसके बाद पता चलेगा कि डाकघर में रखी रकम चोरी हुई अथवा गायब हुई। पुलिस इस कोण पर ही जांच में जुट गई है कि कहीं इतनी बड़ी धनराशि का गबन तो नहीं किया गया। इस बीच चमोली के पुलिस क्षेत्राधिकारी धन सिंह तोमर तथा कर्णप्रयाग के सीओ विमल प्रसाद भी घटना की सूचना मिलते ही गैरसैंण पहुंच गए। बताया जा रहा है कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने 6 जांच टीमें गठित कर दी हैं। इसके बाद पूरे मामले का पर्दाफाश होगा। इस घटना से गैरसैंण में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *