G-KBRGW2NTQN महिला ने अलकनंदा में लगाई छलांग – Devbhoomi Samvad

महिला ने अलकनंदा में लगाई छलांग

कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग में एक महिला ने अलकनंदा में छलांग लगा दी। लापता महिला की खोजबीन जारी है।
 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कर्णप्रयाग-पोखरी पुल पर एक महिला काफी देर तक खड़ी रही। कुछ देर बाद महिला पुल के गार्ड पर चढ़ गई। जब तक आस-पास मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक महिला ने उफनती अलकनंदा में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद महिला को ढूंढने के लिए नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में खोजबीन का काम जारी है। थानाध्यक्ष गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद महिला की जानकारी जुटाने के साथ साथ नदी तटों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बारिश के चलते उफनाई नदी के गादयुक्त होने के कारण खोजबीन में मशक्कत करनी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *