G-KBRGW2NTQN बयोबृद्ध कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह लिंगवाल का निधन – Devbhoomi Samvad

बयोबृद्ध कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह लिंगवाल का निधन

चमोली। बयोबृद्ध कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह लिंगवाल का निधन हो गया। उनके निधन पर गोपेर में मातम पसर गया। शुक्रवार को अलकनंदा तट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। चमोली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे सुरेंद्र सिंह लिंगवाल (94) पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। शुक्रवार को उनका चमोली अलकनंदा तट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। लिंगवाल गढ़वाल में कांग्रेस के समर्पित नेताओं में शामिल लिंगवाल सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े रहे। पौड़ी जिले के कंडवालस्यूं पट्टी के खडखोला गांव में 1928 में जन्में लिंगवाल के पूर्वज काफी पहले चमोली में आकर बस गए थे। वह चमोली जिला सहकारी बैंक के संस्थापक सदस्य भी रहे। 1965 में पौड़ी जिले के कोट ब्लाक के ब्लाक प्रमुख पद पर भी आसीन रहे। 1971 में एआईसीसी के सदस्य निर्वाचित हुए। काफी लंबे समय तक वह चमोली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर भी आसीन रहे। इसके अलावा उत्तरप्रदेश तथा उत्तराखंड व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष पद पर भी काबिज रहे। उत्तराखंड व्यापार मंडल के संरक्षक का दायित्व भी उन्होने भली भांति निभाया। वह सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े रहे। जीवनपर्यत कांग्रेस में रह कर उन्होंने अपने को पार्टी के प्रति समर्पित किए रखा। पूर्व काबिना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी, बदरीनाथ विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट, कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, केदारनाथ विधायक मनोज रावत, बदरी-केदार के पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत, दशोली के पूर्व प्रमुख नंदन सिंह बिष्ट समेत लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। आज शुक्रवार को लिंगवाल का अंतिम संस्कार अलकनंदा तट पर चमोली में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *