G-KBRGW2NTQN अबकी बार, 60 पार के नारे के साथ भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल – Devbhoomi Samvad

अबकी बार, 60 पार के नारे के साथ भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल

पौड़ी। गुरुवार को पौड़ी जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों और मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक पूरी तरह से 2022 के विधानसभा चुनावों पर केन्द्रित रही। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बैठक में युवाओं के साथ 60 पार का नारा दिया गया। दावा किया गया कि अगले चुनाव में भाजपा पहले से अधिक सीट जीतकर अधिक मजबूत होकर उभरेगी। कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कहा गया। बैठक में वन मंत्री हरक सिंह रावत व लैंसडौन विधायक दिलीप रावत अनुपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा के बाद उन्हें 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए पूरे दमखम से तैयार होने के लिए कहा गया।
बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी का संगठन पहले से भी अधिक मजबूत स्वरूप में है। नई ऊर्जा व जोश के साथ भाजपा पिछले चुनावों से भी ज्यादा सीट जीतकर आएगी। बताया कि पार्टी  रोड़ मैप बनाकर काम कर रही है। सभी 70 विधानसभाओं में उनका दौरा है जबकि कैबिनेट मंत्री और एक-एक पदाधिकारी भी विधानसभाओं में जाएंगे। दिसंबर तक के कार्यक्रम तय कर दिए गए और जल्द ही एक यात्रा का भी आयोजन होगा जिसका रूट और नाम बाद में तय होगा। कौशिक ने कहा कि प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पूरे साढ़े चार साल में एक भी जनहित का मुद्दा नहीं उठाया और कौन नेता बनेगा की लड़ाई ही लड़ रही है। नाम लिए बगैर कौशिक ने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टयिां चुनाव के महज 4 महीने पहले आ रही है उन्हें जनता पसंद नहीं करेगी। इससे पूर्व बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल, स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत आदि ने सरकार की उपलब्धियां बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *