G-KBRGW2NTQN हरीश रावत व गोदियाल को दी कांग्रेसियों ने बधाई – Devbhoomi Samvad

हरीश रावत व गोदियाल को दी कांग्रेसियों ने बधाई

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, महामंत्री पीके अग्रवाल, नवीन जोशी, मनीष कुमार, आशीष सैनी, आदेश सैनी, लक्ष्मी कपूर, बाण अग्रवाल, मधु थापा ,अब्दुल कादिर, अशोक मल्होत्रा, पीयूष गौड़, सुनील सैनी, अमन बत्रा सहित अन्य नेताओं ने चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त होने पर हरीश रावत व अध्यक्ष चुने जाने पर गणोश गोदियाल को बधाई दी है। धीरेन्द्र प्रताप ने कहा है कि आज राज्य में रावत के मुकाबले का कोई नेता नहीं है।  इन नेताओं ने कहा है कि गोदियाल का अध्यक्ष बनना भी भाजपा के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने हरीश रावत व प्रदेश कांग्रेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष गणोश गोदियाल व चारों कार्यकारी नवनियुक्त अध्यक्षों सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है। धीरेन्द्र प्रताप व मनीष कुमार ने कहा है कि इन सभी की नियुक्ति से कांग्रेस पार्टी को एक नई ऊर्जा मिलेगी और 2022 में कांग्रेस पार्टी हरीश रावत के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। कांग्रेस हाईकमान ने जो पूर्व मुख्यमंत्री समेत अन्य नवनियुक्त नेताओं पर भरोसा जताया है उसके लिए कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व देश के अन्य वरिष्ठ सभी नेताओं को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा है कि हरीश रावत के नेतृत्व में सभी कांग्रेसियों ने एकजुट होकर भाजपा को सत्ता विहीन करके ही दम लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *