G-KBRGW2NTQN सिपाही के 69 और ट्रेडमैन के तीन पदों के लिए होगी भर्ती – Devbhoomi Samvad

सिपाही के 69 और ट्रेडमैन के तीन पदों के लिए होगी भर्ती

देहरादून। 127 प्रादेशिक सेना (पर्यावरण बल), गढ़वाल राइफल्स की ओर से गढ़ी कैंट में सेना भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती पूर्व सैनिकों व वन विभाग की सेवानिवृत्त महिला कर्मचारियों के लिए है। सिपाही जनरल डय़ूटी व ट्रेडमैन के लिए यह भर्ती रैली आगामी छह से नौ सितंबर तक होगी। प्रादेशिक सेना के कमान अधिकारी ने बताया कि जनरल डय़ूटी (सिपाही) के 69 तथा कुक, नाई व कारपेंटर के एक-एक पद के लिए भर्ती रैली होगी। भर्ती रैली में सेवानिवृत सैनिक और राज्य वन विभाग की सेवानिवृत्त महिला कर्मचारी ही शामिल हो सकती हैं।
यह जरूरी है कि महिला कर्मचारी वन विभाग में कम से कम बीस साल नौकरी कर चुकी हों। बताया कि गढ़ी कैंट में  आगामी छह सितंबर से सुबह सात बजे से भर्ती रैली का आयोजन जाएगा। जिसके लिए अभ्यर्थी की आयु 50 साल से कम होनी चाहिए। उन्हें डिस्चार्ज बुक की मूल प्रति, सेना सामूहिक जीवन बीमा द्वारा जारी प्रमाण पत्र की मूल एवं छायाप्रति व पेंशन भुगतान आदेश की मूल प्रति और पासपोर्ट साइज आठ फोटोग्राफ साथ लानी होगी। बताया कि भर्ती होने पर सालभर में केवल आठ माह ही सेवा होगी। उसी दौरान के वेतन-भत्ते मिलेंगे। भर्ती रैली में कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को 72 घंटे के भीतर की कोरोना की आरटी-पीसीआर निगेटिव जांच रिपोर्ट साथ लानी होगी। इसके बाद ही उन्हें भर्ती रैली में शामिल होने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *