G-KBRGW2NTQN झील से अज्ञात महिला का शव बरामद – Devbhoomi Samvad

झील से अज्ञात महिला का शव बरामद

उत्तरकाशी। बुधवार को  ग्रामीणों की सूचना पर बांधन गांव के नीचे टिहरी बांध झील से राजस्व टीम ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद कर उसे पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया है। किया है।
राजस्व उपनिरीक्षक राजीव चंद रमोला, कुसुमलता पंवार , दीपेन्द्र चौहान और पीआरडी जवान गंभीर सिंह धन सिंह राजस्व सेवक वीरेंद्र सिंह और ग्राम प्रहरी सुरेन्द्र सिंह उमेद सिंह ने झील में रेस्क्यू कर अज्ञात महिला के शव को बाहर निकाला है।  टीम के उपनिरीक्षक दीपेंद्र चौहान ने बताया कि महिला की उम्र करीब 25 वर्ष है तथा शव एक महीना पुराना प्रतीत होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *