G-KBRGW2NTQN आटा चक्की की चपेट में आकर दो बच्चों की मौत – Devbhoomi Samvad

आटा चक्की की चपेट में आकर दो बच्चों की मौत

पिरान कलियर। थाना क्षेत्र के कोटा मुरादनगर गांव में खेलते समय आटा चक्की की साफ्ट की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रुड़की सिविल अस्पताल अस्पताल भिजवा दिया जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शुक्रवार की शाम को ईमलीखेड़ा चौकी क्षेत्र के कोटा मुरादनगर गांव में बच्चे खेल रहे थ,े खेलते खेलते बच्चे आटा चक्की के पास जा पहुंचे। अट्टा चक्की उस समय चल रही थी और गेंहू पीसने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान दोनों बच्चे चक्की की सॉफ्ट की पास पहुंच गए और उसकी चपेट में आ गए। चपेट में आने से 13 वर्षीय सोनम पुत्री शौकीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इसके साथ मे खेल रहा 10 वर्षीय अर्श पुत्र रुस्तम गम्भीर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया जहां उसने भी दमतोड़ दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धम्रेन्द्र राठी ने पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष धम्रेन्द्र राठी ने बताया कि मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *