G-KBRGW2NTQN सैकड़ों राजकुमार समर्थकों ने थामा भाजपा का दामन – Devbhoomi Samvad

सैकड़ों राजकुमार समर्थकों ने थामा भाजपा का दामन

देहरादून। भाजपा में आए पुरोला के कांग्रेस विधायक राजकुमार के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि जिस तरह से  पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने  मीडिया के सामने आकर जिस तरह कांग्रेस द्वारा किये जा रहे अपमान को बयान किया उससे कांग्रेस के परिवारवाद की पराकाष्ठा को प्रमाणित करता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कांग्रेस के राजकुमार भाजपा के राजकुमार हुए है। राजकुमार का भाजपा परिवार में स्वागत करते है। धामी ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले समय में आर्थिक, सांस्कृतिक और धार्मिक राजधानी के नाम से पूरे वि में जाना जाएगा। अंत में उन्होंने कहा कि राजकुमार के आने से उनके क्षेत्र की गतिविधियों में और विकास में नए आयाम लिखे जाएंगे।
       इस अवसर पर राजकुमार ने कहा कि  वह प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों से प्रभावित होकर एवं कांग्रेस के परिवार वाद के त्रस्त होकर भाजपा  परिवार में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि जहां केंद्र सरकार और राज्य सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है वही कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध कर रही है यह देखकर कांग्रेस में रहना दुार हो गया था। आज देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार अपने निम्न स्तर पर पहुंचा है वहीं कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार चरम पर था।  ट्रांसफर उद्योग जो कांग्रेस शासन में चल रहा था उस पर भाजपा प्रदेश सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया। कांग्रेस राज में रेत का माफिया खुला राज चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *