G-KBRGW2NTQN पत्नी की हत्या कर शव फंदे से लटकाया – Devbhoomi Samvad

पत्नी की हत्या कर शव फंदे से लटकाया

पौड़ी। पैठाणी थाना क्षेत्र के खण्डखिल गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी। किसी को शक न हो इसके लिए उसने इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ में उसने सच्चाई उगलते हुए अपनी पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।  पैठाणी थाना क्षेत्र के खण्डखिल गांव निवासी पुष्कर सिंह रावत की शादी वर्ष 2014 में बच्छणस्यूं पट्टी के क्वीली गांव निवासी मंगशीर सिंह चौहान की पुत्री मीना देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद पुष्कर सिंह बात बात पर अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करने लगा था। जिस पर मीना देवी अपने मायके आकर रहने लगी थी।
करीब दो साल बाद ससुरालियों के समझाने पर मीना देवी अपने ससुराल वापस आकर रहने लगी थी। मीना के भाई विनोद चौहान ने बताया कि दोबारा ससुराल जाने के बाद पति पत्नी के बीच फिर से झगड़ा कभी नहीं हुआ। इसे लेकर वे लोग अब सकून से थे। अचानक 18 सितम्बर की रात पुष्कर सिंह ने मीना देवी के भाई को फोन कर सूचना दी कि उनकी बहिन ने आत्महत्या कर दी है। मायके पक्ष के लोगों के पहुंचने पर बताया गया कि मीना देवी ने घर के भीतर कुंडी से लटकर आत्महत्या कर ली है। लेकिन आत्महत्या वाले स्थान की ऊंचाई बेहद कम होने व मृतका के गले पर गोल निशान देख परिजनों को आत्महत्या की बात पर शक गहरा गया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में अपनी बहिन की हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी। थाना पैठाणी पुलिस ने आरोपी पुष्कर सिंह को गिरफ्तार कर उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कुबूल कर दिया। उसने बताया कि उसी ने अपनी पत्नी का गला उसकी चुन्नी से घोंट कर उसे मारा है। आरोपी को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *