G-KBRGW2NTQN तीन सौ मेगावाट की लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना स्वीकृत – Devbhoomi Samvad

तीन सौ मेगावाट की लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना स्वीकृत

देहरादून। तीन सौ मेगावाट की लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की व्यय वित्त समिति में पास हो गई है। राष्ट्रीय हरित प्राधिकर के निर्देशानुसार पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से पुनरीक्षित पर्यावरण स्वीकृति  2 फरवरी 2021 को ही प्राप्त हो गई थी जिसके पश्चात जल शक्ति मंत्रालय कि व्यय वित्त समिति से इस योजना को स्वीकृति प्रदान करने हेतु शेष थी।

जल शक्ति मंत्रालय की व्यय वित्त समिति द्वारा लखवाड बहुउद्देशीय परियोजना के पास हो जाने के बाद ऊर्जा मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भेंट कर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया एवं उत्तराखंड की जनता की ओर से आभार प्रकट भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *