G-KBRGW2NTQN उत्तराखण्ड में रोहिंग्या मुसलमानों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय : श्रीमहंत राजेंद्रदास – Devbhoomi Samvad

उत्तराखण्ड में रोहिंग्या मुसलमानों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय : श्रीमहंत राजेंद्रदास

हरिद्वार।  अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज ने देवभूमि उत्तराखंड में बढ़ती रोहिंग्या मुसलमानों की आबादी पर चिंता व्यक्त की है। बैरागी कैंप स्थित निर्मोही अखाड़े में बैरागी संतों की बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि आज बड़ी संख्या में देवभूमि उत्तराखंड में रोहिंग्या मुसलमानों की जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है और सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। महंत गोविंद दास महाराज ने कहा कि आज देश में सख्त जनसंख्या नियंतण्रकानून लाने की आवश्यकता है साथ ही कोरोना का प्रभाव कम होते ही सीएए और एनआरसी कानून भी तत्काल रुप से लागू किया जाए। महंत हरिदास माला धारी महाराज ने कहा कि देश की बढ़ती जनसंख्या और रोहिंग्या मुसलमान हर प्रकार से भारत के भविष्य के लिए खतरनाक है। इस दौरान विहिप के के न्द्रीय धर्माचार्य प्रमुख अशोक तिवारी को चादर उढाकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर महंत रघुवीर दास, महंत अंकित शरण, महंत बिहारी शरण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *