G-KBRGW2NTQN नौटियाल व सुमन छात्रवृत्ति में बढोत्तरी के शासनादेश जारी – Devbhoomi Samvad

नौटियाल व सुमन छात्रवृत्ति में बढोत्तरी के शासनादेश जारी

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी के द्वारा छात्रवृत्ति बढोत्तरी की घोषणा के बाद शासनादेश जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही छात्रवृत्ति पाने वालों की संख्या में भी बढ़ गयी है।  आज जो शासनादेश जारी हुआ उसमें डा. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति और श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति में बढोतरी का आदेश है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुसार अब डा. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति 250 प्रतिमाह से बढ़ाकर 1500 प्रति माह हो गयी है। जबकि श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति 150 प्रति माह से बढ़ाकर 1000 प्रतिमाह कर दी गयी है। नौटियाल के नाम से मिलने वाली छात्रवृत्ति 11 बच्चों की बजाय 100 बच्चों को प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति भी 150 प्रति माह से बढ़ाकर 1000 प्रतिमाह हो गयी है और इसमें प्रत्येक विकास खंड से 5 छात्र-छात्राओं का चयन कर राज्य भर से प्रतिवर्ष 475 छात्र-छात्राओं को इस छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *