G-KBRGW2NTQN भाजपा नेता की हुई घरवापसी – Devbhoomi Samvad

भाजपा नेता की हुई घरवापसी

चमोली। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरूवाण की पुन: भाजपा में घरवापसी हो गई है। बताते चलें कि एक वर्ष पूर्व भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद कपरूवाण ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद लगातार वे जनपद चमोली के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर आम आदमी पार्टी के प्रचार में जुटे हुए थे। कपरूवाण पूर्व में भाजपा के जिलाध्यक्ष के साथ ही महामंत्री पद पर भी काबिज रहे थे। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के करीबी समझे जाने वाले कपरूवाण के आप में जाने से चमोली में आप पार्टी की राजनीतिक सहगर्मियां तेज होने लग गई थी लेकिन अब एक बार फिर कपरूवाण भाजपा में शामिल हो गए हैं। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर घर वापसी करवाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *