G-KBRGW2NTQN संयुक्त सचिवों, उपसचिवों व अनुसचिवों के दायित्वों में फेरबदल – Devbhoomi Samvad

संयुक्त सचिवों, उपसचिवों व अनुसचिवों के दायित्वों में फेरबदल

देहरादून। प्रदेश शासन में संयुक्त सचिवों, उपसचिवों व अनुसचिवों के दायित्वों में कुछ फेरबदल किया गया है। संयुक्त सचिव ओंकार सिंह को मंत्रि परिषद विभाग भी दिया गया है। संयुक्त सचिव लक्ष्मण सिंह से महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास तथा आवास विभाग लेकर औद्योगिक विकास (खनन) व शहरी विकास दिया गया है। संयुक्त सचिव नंदन सिंह डुंगरियाल से औद्योगिक विकास (खनन) लेकर आवास दिया गया है। सुनील सिंह से से ग्राम्य विकास लेकर संयुक्त सचिव अरविंद सिंह पांगती को दिया गया है। संयुक्त सचिव  महावीर सिंह से पेयजल विभाग लेकर संयुक्त सचिव सुनील सिंह को दिया गया है। उपसचिव राजेंद्र सिंह पतियाल को औद्योगिक विकास भी दिया गया है।  उपसचिव अनिल जोशी से शहरी विकास लेकर लोनिवि दिया गया है। अनुसचिव पूरन गिरी से सूचना प्रौद्योगिकी व संस्कृति एवं धर्मस्व लेकर आपदा प्रबंधन व माध्यमिक शिक्षा विभाग दिया गया है। अनुसचिव ओबेदुल्ला अंसारी से वित्त विभाग लेकर सूचना प्रौद्योगिकी व संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *